अगर अब तक आपके कंप्यूटर के की-बोर्ड पर भारतीय मुद्रा यानी रुपए का चिह्न (सिंबल) उबलब्ध नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं। क्योंकि अब आप मुफ्त में इसे अपने कंप्यूटर पर इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आपको बस सरकार द्वारा निशुल्क दिए जा रहे एक सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा।
आपको बता दें कि रुपये के सिंबल को आप 'tdil-dc.in' नाम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर की-बोर्ड पर Alt, Gr तथा 4 को एक साथ दबा कर इसे टाइप किया जा सकेगा। टीडीआईएल डेटासेंटर के इस सॉफ्टवेयर का विकास यूनिकोड कंसोर्टियम और आईएसओ ने किया है। इस सिलसिले में वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रुपये का प्रतीक यूनिकोड में होगा।
Source: बिजनेस ब्यूरो अधिक जानकारी के लिए यंहा पढ़े- अब रुपए को भी मिला उसका चेहरा



sir tdil-dc.in website open nahi ho rahi hai.thankyou
ReplyDeletebadiya jankari
ReplyDeleters simbal ki puri jankari lene ki konsi site hai reply
ReplyDeletepriya_mundra@gmail.com
@priyaji अधिक जानकारी के लिए यंहा पढ़े- अब रुपए को भी मिला उसका चेहरा
ReplyDeleteलिंक ओपन करे सारी जानकारी लगभग मिल जाएगी