गूगल एडसेंस क्या है:


गूगल की अधिकांश आय एडवर्ड (Google AdWord) नामक बिज़नेस से होती है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि लम्बे समय से गूगल विश्व में सबसे अधिक सफल सर्च इंजिन है। सर्च के क्षेत्र में अपनी इसी सफलता को भुनाने के लिए गूगल ने एडवर्ड नामक एक बिज़नेस आरम्भ किया था। इस बिज़नेस में गूगल विज्ञापनदाताओं से विज्ञापन लेकर उन्हें अपने सर्च रिज़ल्ट्स के साथ दिखाता था और इसके बदले विज्ञापनदाता गूगल को धन देते थे। ऐसा अन्य सर्च इंजिनों (जैसे कि याहू!, माइक्रोसॉफ़्ट इत्यादि) ने भी किया लेकिन गूगल इस बिज़नेस में अधिक सफल इसलिए रहा क्योंकि गूगल लोगों को वैसे ही विज्ञापन दिखाता था जैसे कि वे सर्च करते थे। इसे उदाहरण के ज़रिये समझते हैं।

मान लीजिए गूगल के पास चार कम्पनियों के विज्ञापन हैं: कोका कोलाआई.पी.एल.टाटा और इंडियन ऑयल
अब फ़र्ज़ कीजिए कि आप गूगल की साइट पर गए। आप क्रिकेट के 1983 विश्व कप के बारे में जानकारी चाहते हैं –सो आपने गूगल में टाइप किया “1983 का क्रिकेट विश्व कप”
गूगल तुरंत आपको आपकी सर्च के परिणाम दिखाएगा –और साथ में आई.पी.एल. का विज्ञापन भी। इन सर्च परिणामों के साथ गूगल आपको टाटा या कोका कोला का विज्ञापन नहीं दिखाएगा क्योंकि इनका क्रिकेट से सीधे तौर पर संबंध नहीं है। गूगल का विज्ञापन दिखाने वाला सॉफ़्टवेयर काफ़ी समझदार है!
इसी बिज़नेस को गूगल ने एडवर्ड नाम दिया और इसने गूगल को एक सशक्त कम्पनी बना दिया। अपनी इसी ताकत को और आगे बढ़ाने के लिए; कुछ समय बाद में गूगल ने एडसेंस नामक कार्यक्रम शुरु किया। एडसेंस दरअसल एडवर्ड बिज़नेस का ही हिस्सा है। गूगल ने सोचा कि हम केवल अपने सर्च परिणामों के साथ ही विज्ञापन  क्यों दिखाएँ –क्यों ना हम कुछ ऐसा करें जिससे कि हमारे विज्ञापन दुनिया की लाखों वेबसाइट्स पर दिखाई दें और हमारी कमाई बढ़ सके।
इस सोच को सच्चाई में बदलने के लिए गूगल ने एडसेंस नामक सिस्टम उन्नत किया। यदि आप किसी वेबसाइट के मालिक हैं (ब्लॉग भी एक वेबसाइट ही होती है) तो आप एडसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके आवेदन करने के बाद गूगल का एडसेंस सिस्टम आपकी वेबसाइट का फ़ेरा लगएगा इसे जाँचेगा। यदि इस सिस्टम को लगेगा कि आपकी वेबसाइट गूगल के मापदंड़ों पर खरी उतर रही है तो एडसेंस के लिए किया गया आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
एक बार आपका आवेदन स्वीकार होने के बाद आप अपनी वेबसाइट पर गूगल के विज्ञापन दिखा सकेंगे।

कमाई किस आधार पर होती है?

आपकी वेबसाइट पर दिख रहे विज्ञापनों पर यदि आपके किसी पाठक ने क्लिक किया तो इस क्लिक के लिए गूगल विज्ञापन देने वाली कम्पनी से पैसे लेगा और इस आय का एक हिस्सा आपको भी देगा। अब यदि आप यह पूछें कि आपको कितना हिस्सा मिलता है तो इसका जवाब कोई नहीं जानता। गूगल यह जानकारी गुप्त रखता है। किसी विज्ञापनकर्ता से गूगल खुद कितने पैसे लेता है –आपकी कमाई भी इसी बात पर निर्भर करती है। ज़ाहिर है कि गूगल सभी कम्पनियों से एक जैसे पैसे नहीं लेता। इसलिए किसी विज्ञापन पर क्लिक होने की स्थिति में आपको 4 डॉलर भी मिल सकते हैं और किसी अन्य क्लिक पर 0.04 डॉलर भी!
अधिक जानकारी

Written by

We are Creative Blogger Theme Wavers which provides user friendly, effective and easy to use themes. Each support has free and providing HD support screen casting.

"इस ब्लॉग की समस्त सामग्री आपकी है. मुद्रित पुस्तक के रूप में इसका व्यावसायिक उपयोग करके धन अर्जित करना निषेध है, अन्यथा आप इसका किसी भी रूप में उपयोग कर सकते हैं. चाहें तो इसे बेहतर बनाने के लिए रूपांतरित/परिवर्तित भी कर सकते हैं. इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है. बस एकनिवेदन है कि यदि आप सामग्री को कॉपी करके कहीं प्रयुक्त करें तो कृपया इस ब्लॉग का लिंक वहां पर दे दें. इससे ब्लॉग का प्रचार-प्रसार होगा."

 

© 2013 Hindi Tech. All rights resevered. Designed by iRworld

Back To Top